मध्य प्रदेश: फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक मशीन की क्रेन टूटी, हादसे में 3 की मौत, 3 लोग घायल

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शनिवार सुबह महाराज बाड़ा स्थित नगर निगम कार्यालय के पास पोस्ट ऑफिस कार्यालय में तिरंगा झंडा लगाते समय हाईड्रोलिक मशीन टूटकर नीचे गिर गई। हादसे में नगर निगम के तीन कर्मचारियों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

ग्वालियर में महाराज बाड़ा स्थित पोस्ट ऑफिस पर मशीन अनलोड करते समय हुई दुर्घटना में 3 कर्मचारियों के निधन व 3 लोगों के घायल होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति, परिजनों को संबल देने व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। ग्वालियर दौरे पर रहे प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट भी तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं।

घटना के बाद से नगर निगम के कर्मचारी प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। बताया जाता है कि संभागायुक्त ने मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने हंगामा बढ़ते देखा तो तत्काल भीड़ को दूर खदेड़कर निगम अफसरों को बाहर निकाला। उन्होंने घटना की जानकारी लेने के साथ ही घायल कर्मचारी के उपचार के पर्याप्त इंतजाम करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही पीडि़त परिवारों से भी चर्चा की है।

शहर में पंद्रह अगस्त की तैयारियां जारी हैं। इसके तहत महाराज बाड़ा स्थित नगर निगम कार्यालय पर भी ध्वजारोहण की तैयारी चल रही थी। शनिवार को सुबह दमकल अमले की हाइड्रोलिक मशीन मंगाई गई थी। इस हाइड्रोलिक मशीन पर चढ़कर कुछ कर्मचारी इमारत पर तिरंगा लगाने के लिए चढ़े थे। इसी दौरान अचानक हाइड्रोलिक मशीन टूट गई।

इस हादसे में निगम कर्मचारी मंजर आलम, कुलदीप दंडौतिया और विनोद की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक कर्मचारी को गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल एवं प्रभारी नगर निगम आयुक्त मुकुल गुप्ता मौके पर पहुंच गए।

Related Articles