लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य पर आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में सभी ग्राम पंचायत में कम से कम एक अमृत सरोवर का निर्माण करने का आह्वान किया। विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण के बाद उन्होंने उसकी रक्षा करने का भी संकल्प लेने को कहा है, जिससे कि पर्यावरण को अनुकूल बनाया जा सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष में हम सबको अमृत सरोवर बनाने का एक संकल्प दिया है। अगर हम अमृत सरोवर निर्माण के संकल्प से जुड़ पाएंगे तो हमारे गांव ही तीर्थ स्थल के रूप में विकसित हो जाएंगे, अगर ऐसा हुआ तो जल की कभी कमी नहीं होगी। गांव का वो सरोवर जिन पर अवैध कब्जा हो चुका है। ड्रेनेज बन गया है। कूड़ा घर बन गया है। वह अमृत सरोवर के निर्माण की प्रक्रिया के साथ जुड़ पाएंगे। वह अपने गांव के तीर्थस्थल के रूप में विकसित होंगे तो आपके पास कभी भी जल की कमी नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि याद रखिए, जल है तो कल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पावन कार्य को आज से ही प्रारंभ करने को भी कहा है। इसी क्रम में उन्होंने संत कबीर दास के दोहे का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि काल करे सो आज कर, आज करे सो अब। कबीर दास जी ने कहा था कि कार्य को टालने की आदत नहीं होनी चाहिए। जो कार्य कल करना है, उसे आज कर लो और जो आज करना है, उसे अभी कर लो। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्म पथ पर चलकर ही हम अपने समाज, प्रदेश और देश को आगे बढ़ा सकते हैं। कार्य को टालने की आदत न डालें, जो कल करना है वह आज ही करो और जो आज करना है उसकी शुरुआत अभी कर दो।
Related Articles

September 2, 2026
1
Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक आज, नए CEO के नाम पर लग सकती है मुहर; इन अहम फैसलों पर भी नजर

September 1, 2026
2

