चेन्नई। आरएसएस के दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गया है। आरोपी को तमिलनाडु के पुडुकुडी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम राज मोहम्मद बताया जा रहा है। गौरतलब है कि आरएसएस के देशभर में 6 कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था।गौरतलब है कि सोमवार रात देशभर में आरएसएस के 6 दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, इनमें लखनऊ के दो कार्यालय भी शामिल हैं। ये धमकी वॉट्सऐप के जरिए दी गई थी। धमकी मिलने के बाद लखनऊ के मड़ियांव थाना में केस भी दर्ज किया है।
Related Articles

September 2, 2026
1
Delhi Crime: मौसी को मेला दिखाने भेजा, फिर प्रेमी संग रची मौसा की हत्या की साजिश; 80 लाख के सोने पर थी नजर

September 2, 2026
1

