प्रयागराज । अवैध निर्माण के खिलाफ प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने सक्रियता बढ़ा दिया है। आवासीय व व्यावसायिक भवनों के नक्शा की जांच शुरू हो गई है। इसके तहत नक्शा का प्रमाण पत्र न देने वाले दर्भनभर अस्पताल संचालकों को पीडीए ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। उन्हें 15 दिन के भीतर जवाब देना होगा। तय समय पर जवाब न देने वालों के भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। नए भवन बनाने के साथ उसे विस्तार देने के लिए पीडीए से नक्शा पास कराना अनिवार्य है। पीडीए को शिकायत मिली है कि लोग पास कराए गए नक्शा से अधिक निर्माण करा लेते हैं। इधर, नक्शा के अनुरूप निर्माण करने के बाद पीडीए में हलफनामा देना होता है। फिर पीडीए उसकी जांच कराती है। हलफनामा न देने पर नाजरेथ हास्पिटल, हार्टलाइन हास्पिटल, यस हास्पिटल, सृजन हास्पिटल, शकुंतला अस्पताल, जागृति हास्पिटल, अमन हास्पिटल, वीरेंद्र हास्पिटल, आशा हास्पिटल, गुरुगोविंद सिंह मेमोरियल, जीवन निधि आई केयर हास्पिटल के अलावा अन्य चिकित्सालयों को नोटिस जारी की गई है। पीडीए के अधिकारियों का कहना है कि अस्पतालों के अलावा होटलों सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों को भी नोटिस जारी की जाएगी। पीडीए के अधिकारियों का कहना है कि शासन के निर्देश के तहत शहर के सभी ऐसे निर्माण को चेक किया जा रहा है जो अवैध हैं।नक्शा के विपरीत निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इसके तहत अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी की गई है। नोटिस का जवाब समय से न देने पर कार्यवाही की जाएगी।
Related Articles

November 2, 2026
0
CM Yogi Attack on Akhilesh Yadav: ‘सपा जब भी आई, तबाही मचाई’, मां दुर्गा की पूजा पर बयान देकर अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी, बोले- परेशानी है तो घर में शोक मनाओ

November 2, 2026
1

