नई दिल्ली, एजेंसी। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार पर सियासी संकट गहराता जा रहा है। शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने राज्य के सियासी हालात के बीच ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट विधानसभा भंग करने की ओर बढ़ रहा है’। बता दें कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पार्टी के 34 विधायकों और 7 निर्दलीय विधायकों के साथ असम के गुवाहाटी पहुंच गए हैं। सभी बागी विधायकों को रैडिसन ब्लू होटल में ठहराया गया है। इस दौरान होटल के बाहर भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। हालांकि, इस बीच महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक 1 बजे होगी। साथ ही महाराष्ट्र कांग्रेस पर्यवेक्षक कमलनाथ की मौजूदगी में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में 43 विधायक मौजूद रहेंगे
Related Articles

September 15, 2026
2
Rajasthan Civic Elections: CM के प्रभाव वाले इलाके में निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा

September 15, 2026
3

