हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। रविवार को सूबे के 18 निकाय परिषदों और 28 निगमों के लिए मतदान हुआ था। अब तक सामने आए नतीजों में आम आदमी पार्टी को सोहना निकाय परिषद से जीत मिली है और उसका खाता खुल गया है। इसके अलावा भाजपा के बख्शी राम सैनी चरखी दादरी से आगे चल रहे हैं।इसके अलावा पानीपत के समालखा, भिवानी समेत कई अन्य स्थानों पर भाजपा आगे चल रही है। यहां निकाय चुनाव में मुख्य लड़ाई भाजपा और जजपा के गठबंधन एवं कांग्रेस के बीच है। पहली बार आम आदमी पार्टी भी यहां निकाय चुनावों में उतरी है। ऐसे में उसके लिए खाता खुलना भी बड़ी सफलता माना जा रहा है। पड़ोस के पंजाब और दिल्ली जैसे राज्यों की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को इन चुनावों से बड़ी उम्मीद है।
Related Articles

October 21, 2026
1
Sambit Patra: संबित पात्रा का सवाल- भारत का दुश्मन कौन? राहुल गांधी और प्रशांत भूषण पर साधा निशाना

October 21, 2026
1

