हरिद्वार (आरएनएस)। पथरी क्षेत्र के दर्जनों गांवों में कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों के चलते ग्रामीण परेशानी झेल रहे हैं। पूर्व में बने आधार कार्डों में भी गलतियां होने के कारण ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों को आधार में हुई गलतियों को ठीक कराने के लिए मनमाने रुपये देने पड़ रहे हैं। कुछ सीएससी ग्राहकों से मनमाने रुपये वसूल रहे हैं। पथरी के दर्जनों गांव घिससुपुरा, धनपुरा, पदार्था, रानीमाजरा, अम्बुवाला, सहदेवपुर, पुरषोत्तमनगर, शाहपुर, बादशाहपुर, फेरुपुर, बहादरपुर जट, कटारपुर, चांदपुर, भट्टीपुर, शेरपुर समेत गांव में सीएससी सेंटर ग्रामीणों से आधार में गलतियों को ठीक करने के नाम पर मनमाने रुपये ले रहे हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में एक सरकारी आधार कार्ड सेंटर खुलवाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में बनाए गए आधार कार्डों में नाम व जन्म तिथियों में गड़बड़ी की गई है। ग्रामीण सुंदर लाल, मुनीर, सौकीन, जब्बार, ललित, बलबीर सिंह, निशार, रामकुमार ने बताया सीएससी संचालक आधार कार्ड अपडेट के 200 रुपये ले रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि सेंटरों की जांच कराई जाएगी। अधिक रुपये वसूलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles

October 21, 2026
1
Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद सौरव दास और आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका, कोर्ट ने पूछा- किस संगठन से जुड़े हैं?

October 21, 2026
0

