महाराष्ट्र की राजनीति में हुई ऐतिहासिक बगावत पर नेताओं की तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया के आसार हैं। एक ओर जहां आज शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। वहीं, एकनाथ शिंदे और दो निर्दलीय विधायकों ने महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिरवाल पर उद्धव कैंप का पक्ष लेने के आरोप लगाए गए हैं और उन्हें हटाए जाने की मांग उठी है। शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने उद्धव ठाकरे पर हमला बोला। एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि असली शिवसेना हम हैं और एकनाथ शिंदे हमारे नेता हैं। उन्होंने चुनाव आयोग जाने का फैसला लिया है। जाने दो। जो चुनाव आयोग कहेगा, हम उनकी बात मानेंगे।शिवसेना नेता संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर हमला बोला। कहा कि हम उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे जिन्होंने अपनी आत्मकेंद्रित राजनीति के लिए बालासाहब ठाकरे के नाम का इस्तेमाल किया है। जो चले गए हैं वे हमारे पितामह के नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकते। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी से गद्दारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सीएम उद्धव ठाकरे के पास उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार है।
Related Articles

November 3, 2026
0
Madhya Pradesh Politics: एमपी राज्यसभा उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी का नामांकन खारिज, हरदीप पुरी के हलफनामे पर भी उठे सवाल

November 3, 2026
0

