गौतम अडानी की कंपनी अडानी पावर और नवीन जिंदल की कंपनी जिंदल पावर दिवालिया कंपनी थर्मल पावर प्लांट इंड-बाराथ थर्मल पावर को खरीदने की रेस में आमने-सामने हैं। अडानी ग्रुप और जिंदल ग्रुप इस कंपनी पर अपना दांव लगाना चाह रही है और इसे खरीदने की दिलचस्पी दिखाई है। यह बात इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। सूत्रों के मुताबिक, जेपीएल और अडानी पावर दोनों ने इस कंपनी को खरीदने के लिए रुचि की अभिव्यक्ति प्रस्तुत की है और बोली लगाने के लिए मूल्यांकन कर रहे हैं। बोलीदाताओं को भेजे गए एक नोट ने कहा गया है कि संभावित खरीदार को प्लांट को फिर से शुरू करने के लिए लगभग 75 करोड़ रुपये का निवेश करने की आवश्यकता हो सकती है। बता दें कि दिग्गज उद्योगपतियों में इलेक्ट्रिसिटी की कमी के कारण संकटग्रस्त बिजली कंपनियों में रुचि बढ़ी है। सरकार भी मदद के लिए राज्य के स्वामित्व वाले बैंकों को उन्हें फाइनेंस देने के लिए कहा है।
Related Articles

October 21, 2026
1
Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद सौरव दास और आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका, कोर्ट ने पूछा- किस संगठन से जुड़े हैं?

October 21, 2026
0

