नई दिल्ली। श्रीलंका में आर्थिक और राजनीतिक संकट लगातार गहराता जा रहा है जिसका असर अब देश के क्रिकेट पर भी दिखने लगा है. दरअसल, श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) को बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि आगामी एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट की मेजबानी वह नहीं कर सकता क्योंकि देश की मौजूदा आर्थिक और राजनीतिक स्थिति वर्तमान में सही नहीं हैं. श्रीलंका ने हाल ही में लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के तीसरे सत्र को भी स्थगित कर दिया था। एसीसी के एक सूत्र ने कहा, श्रीलंका क्रिकेट ने सूचित किया है कि उनके देश में मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक स्थिति के कारण, विशेषकर जब विदेशी विनिमय का सवाल हो तो उनके लिए देश में 6 टीमों की इस बड़ी प्रतियोगिता की मेजबानी करना आदर्श स्थिति नहीं है.’ अधिकारी ने कहा कि एसएलसी अधिकारियों ने सूचित किया है कि वे टूर्नामेंट की मेजबानी यूएई या किसी अन्य देश में करना चाहेंगे. अधिकारी ने कहा कि एशिया कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले अगस्त-सितंबर में होना है और ऐसे में एसीसी के अगले कुछ दिनों में घोषणा करने की संभावना है.यह भी पढ़ें: Ponting on Kohli: ‘कोहली टीम इंडिया से ड्रॉप हुए तो फिर नहीं होगी वापसी’अधिकारी ने कहा, यूएई अंतिम वैकल्पिक स्थल नहीं है, कोई और देश भी हो सकता है, भारत भी क्योंकि एसीसी और श्रीलंका क्रिकेट को पहले प्रतियोगिता के आयोजन की अंतिम स्वीकृति के लिए एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से बात करनी होगी।
Related Articles

November 1, 2026
1
India vs New Zealand: सीफर्ट-फिलिप्स की विस्फोटक बल्लेबाजी से जीता न्यूजीलैंड, भारत ने 3-2 से अपने नाम की सीरीज

November 1, 2026
1

