लखनऊ । कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट से छात्र- छात्राओं के सामने प्रवेश की राह आसान नहीं होगी। अभी सीयूईटी से स्नातक कक्षाओं में प्रवेश हो रहे हैं, इसमें कई कोर्स में एक सीट के सापेक्ष 30 से 40 दावेदार हैं। अभी रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 30 सितंबर है, ऐसे में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या और बढ़ सकती है। लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के लखनऊ कैंपस और सेटेलाइट कैंपस अमेठी में प्रवेश के लिए पंजीयन चल रहा है। जिन अभ्यर्थियों ने सीयूईटी क्वालीफाई किया है, वह आवेदन कर रहे हैं। बीबीएयू के कैंपस और सेटेलाइट कैंपस दोनों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है। बीबीएयू में सीयूईटी में चौथे नंबर पर है, जिसमें देश भर से सबसे अधिक आवेदन आए हैं। अभी तक के रजिस्ट्रेशन को देखें तो बीबीए, बीकाम, बीएससी जैसे कोर्स में सबसे अधिक आवेदन आए हैं।बीबीएयू में जितनी सीट है, उसमें एक सीट पर 30 से 40 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। बीए में अभी तक दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। ऐसे बीबीए में भी दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों के आवेदन हुए हैं। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक डा. रिपुसूदन सिंह का कहना है कि रजिस्ट्रेशन की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
Related Articles

October 21, 2026
1
UP NEET PG Counselling 2026: यूपी में मेडिकल पीजी की काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन फीस ₹3,000; जानें कब आएगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

October 21, 2026
1

