पिछले दिनों आमिर खान अपनी अगली फिल्म की तुर्की में हो रही शूटिंग के लिए चर्चा में हैं। आमिर की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा का फाइनल शूट तुर्की में होना है। आमिर खान जब तुर्की पहुंचे तो वहां उनके फैन्स ने उन्हें घेर लिया था। अब आमिर इस्तांबुल में तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नी एमीन एर्दोगान से मुलाकात कर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर एक बड़ा वर्ग आमिर खान की आलोचना कर रहा है। एमीन एर्दोगान ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल पर आमिर से हुई मुलाकात की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, इस्तांबुल में दुनिया के मशहूर इंडियन ऐक्टर, फिल्ममेकर और डायरेक्टर आमिर खान से मुलाकात कर खुशी हुई। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि आमिर अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की फाइनल शूटिंग तुर्की के अलग-अलग हिस्सों में कर रहे हैं।हालांकि भारत और तुर्की के कुछ तनावपूर्ण मुद्दों को देखते हुए कुछ लोगों को आमिर की यह मुलाकात रास नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर इसकी आलोचना की। गौरतलब है कि कश्मीर और आर्टिकल 370 के मुद्दे पर तुर्की ने भारत सरकार के फैसलों की आलोचना की थी। इसके अलावा तुर्की अलग-अलग मौकों और मंचों पर पाकिस्तान का सपोर्ट करता रहा है। इस पर कुछ लोगों ने आमिर की तीखी आलोचना की है। बता दें कि आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा ऑस्कर जीत चुकी मशहूर हॉलिवुड फिल्म श्फॉरेस्ट गम्पश् का ऑफिशल हिंदी रीमेक है। फिल्म की लगभग 40 दिनों की शूटिंग तुर्की में होनी है। इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका में होंगी। माना जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल रिलीज की जाएगी।
Related Articles

October 19, 2026
0
Entertainment News: पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘तुम मेरी बाबू, मेरा बच्चा हो’; फिर साथ काम करने के दिए संकेत

October 19, 2026
1

