BD Central Academy: बीडी सेंट्रल एकेडमी में ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान

BD Central Academy: खानपुर में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बाबा रामचरित दास ने प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर किया सम्मानित।

BD Central Academy: खानपुर स्थित बीडी सेंट्रल एकेडमी में विद्यार्थियों के ज्ञान और शैक्षणिक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में श्री श्री 1008 बाबा रामचरित दास ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान किए।

प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों में संजू बाबा, रजत गुप्ता, गौरी और रुद्र द्विवेदी के नाम शामिल रहे। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

बच्चों के हुनर को सामने लाती हैं ऐसी प्रतियोगिताएं: निदेशक

विद्यालय की निदेशक बबिता गुप्ता ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि बच्चे ही आने वाले समय में देश का भविष्य हैं। उनकी छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाने और आत्मविश्वास बढ़ाने में इस तरह की प्रतियोगिताओं की अहम भूमिका होती है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है।

सामान्य ज्ञान पर ध्यान देना सभी के लिए जरूरी: चेयरमैन

चेयरमैन दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को इस विषय का नियमित और गंभीरता से अध्ययन करना चाहिए।

प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

प्रधानाचार्य सत्येंद्र नाथ मैथ्यू ने प्रतियोगिता में सफल रहे बच्चों की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और परिश्रम से विद्यार्थी अपने लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।

विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रबंधक वेद प्रकाश गुप्ता, कोऑर्डिनेटर मेवालाल यादव, शिक्षक पवन केशरी, मरुतध्वज द्विवेदी और संतोष कुमार जैसल मौजूद रहे। शिक्षिकाओं में गुंजा, सरिता यादव, शिवांगी श्रीवास्तव, दीपिका, अंजली, खुशबू गुप्ता, गुंजन विश्वकर्मा, वंदना शुक्ला, नेहा गुप्ता, ज्योति साहू, अर्पिता कुशवाहा और दीक्षा सेठ सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

Related Articles