नई दिल्ली। शिवसेना नेता संजय राउत ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर चिंता व्यक्त की, जहां पिछले कुछ दिनों में आतंकवादियों द्वारा कई नागरिकों की हत्या की गई है। स्थिति को चिंताजनक बताते हुए राउत ने कहा कि प्रवासियों को निशाना बनाया जा रहा है और गृह मंत्री अमित शाह या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से एक बयान की मांग की।उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर में स्थिति चिंताजनक है। बिहारी प्रवासियों, कश्मीरी पंडितों और सिखों को निशाना बनाया जा रहा है। जब पाकिस्तान की बात होती है, तो आप सर्जिकल स्ट्राइक की बात करते हैं। फिर, यह चीन के लिए भी किया जाना चाहिए। रक्षा मंत्री या गृह मंत्री को चाहिए राष्ट्र को बताएं कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की स्थिति क्या है।
Related Articles

August 23, 2026
1
Rajasthan Government School Construction: राजस्थान सरकार ने मानी स्कूल निर्माण की मांग, फिर भी नहीं थमे आशुतोष रांका; बोले- गिरफ्तारी तक जारी रहेगा आंदोलन

August 23, 2026
1

