महाराष्ट्र ! पुलिस ने गढ़चिरौली एनकाउंटर में 50 लाख के इनामी नक्सली मिलिंद तेलतुम्बडे को मार गिराया। बताया जाता है कि मिलिंद तेलतुम्बडे भीमा कोरेगांव मामले में वांछित आरोपी था। मुंबई से लगभग 900 किलोमीटर दूर पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में कम से कम 25 नक्सली मारे गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ करीब 12 घंटे तक चली। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने रविवार को बताया कि प्रारंभिक पहचान के मुताबिक, मिलिंद शनिवार की मुठभेड़ में मारे गए 26 नक्सलियों में से एक था। फिलहाल, अन्य मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है।
Related Articles

October 12, 2026
1
CJI Surya Kant: राहुल गांधी को CJI सूर्यकांत ने नहीं दिया मिलने का समय, कहा- कानून के तहत हर याचिका पर होगी सुनवाई

October 12, 2026
1

