प्रयागराज । प्रयागराज में सिविल लाइंस स्थित एक मसाज पार्लर मेंं शनिवार की रात पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को एक कमरे में लड़की व लड़का मिले। जांच के दौरान पार्लर से कुछ आपत्तिजनक वस्तु भी बरामद हुई है। बिहार निवासी मैनेजर, एक ग्राहक और तीन लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यहां अनैतिक रैकेट चलता था या नहीं, इसकी जांच पुलिस कर रही है। पार्लर में पुलिस ने अपना ताला लगा दिया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ताशकंद मार्ग पर एक मकान में स्पा के नाम से मसाज पार्लर चल रहा था। बताया जाता है कि स्पा की मालकिन बिहार की रहने वाली है। शनिवार रात सीओ सिविल लाइंस संतोष सिंह को सूचना मिली कि मसाज पार्लर में अनैतिक देह व्यापार रैकेट चल रहा है। इस पर इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, थानाध्यक्ष महिला थाना और फोर्स के साथ पार्लर पहुंचकर छापेमारी की।
Related Articles

May 31, 2026
127
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
13

