मुंबई। शेयर बाजार में कई ऐसे पेनी स्टॉक हैं, जिसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। ऐसा ही एक पेनी स्टॉक आरती इंडस्ट्रीज है। इस कंपनी के स्टॉक ने 20 साल में 1.51 रुपए से 972.20 रुपए तक का सफर तय किया है। साल 2001 में 28 नवंबर के दिन केमिकल कंपनी आरती इंडस्ट्रीज के स्टॉक की कीमत 1.51 रुपए थी। अब ये बढ़कर 972.20 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर हो गई है। इस अवधि में लगभग 650 गुना बढ़ गया है। हालांकि, पिछले एक महीने से ये स्टॉक बिकवाली के दबाव में है। पिछले एक महीने में, आरती इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत 1021 रुपए से गिरकर 972.20 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर आ गई है। इस अवधि में लगभग 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले 6 महीनों में, आरती इंडस्ट्रीज के शेयर लगभग 832 रुपए से बढ़कर 972.20 रुपए प्रति स्टॉक के स्तर पर पहुंच गए हैं। ये लगभग 16 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। पिछले एक साल में, यह रासायनिक स्टॉक 567 रुपए से 972 रुपए के स्तर तक बढ़ गया है। इस दौरान लगभग 71 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।
Related Articles

October 17, 2026
14
Gold-Silver Rate Today: सोना-चांदी के दाम में गिरावट, जानें 17 अक्टूबर को 10 ग्राम गोल्ड और 1 किलो सिल्वर का भाव

October 17, 2026
3

