लखनऊ। राजधानी के काकोरी शहीद स्मारक पार्क में सीएम योगी ने काकोरी ट्रेन एक्शन के वीरों को नमन किया। साथ ही काकोरी शहीद स्मारक स्थल पर काकोरी कांड में शहीद हुए लोगों के परिजनों को भी योगी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे वीरों ने सन् 1925 में काकोरी में ब्रिटिश खजाना लूट कर ब्रिटिश सरकार को चुनौती दी थी। लखनऊ में काकोरी घटना के नायकों में राजेंद्र नाथ लाहिरी, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह वाह अशफाक उल्ला खान को फांसी की सजा सुनाई गई। जिनमें राजेंद्र नाथ लाहिरी को 17 दिसंबर को ही फांसी दी गई थी। वर्ष, 1925 में काकोरी में काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े हुए नायकों ने ब्रिटिश खजाने पर कब्जा जमाकर एक चुनौती ब्रिटिश हुकूमत को दी थी। देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान दिवस पर मैं उनको कोटि-कोटि नमन करता हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि गोरखपुर के चौरी-चौरा में एक ऐतिहासिक घटना हुई थी। वहां के किसानों, मजदूरों, महिलाओं और नौजवानों ने तब की ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती दी थी। देश की आजादी के लिए अलग-अलग समय वह अलग-अलग स्थानों पर भारत के महापुरुषों और क्रांतिकारियों ने निरंतर प्रयास किए हैं। सन् 1857 मैं आजादी के लिए एक सामूहिक प्रयास हुआ था। गोरखपुर की जेल पंडित राम प्रसाद बिस्मिल जी से उनकी अंतिम इच्छा पूछी गई तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से या जवाब दिया था।
Related Articles

October 17, 2026
1
New Children Public School: नवरात्रि पर न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में सजी रामदरबार की झांकी, बच्चों ने प्रस्तुत किया गरबा-डांडिया

October 17, 2026
1

