नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान फिल्मों के साथ अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। सलमान खान के सोशल मीडिया पर लाखों फैंस हैं जो उनकी पोस्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे होते हैं। इस बार बॉलीवुड के भाईजान अपनी एक तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं।सलमान खान की यह शर्ट लेस तस्वीर है। जिसे उनके फैंस सहित तमाम बॉलीवुड सितारे भी काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं सलमान खान की शर्ट लेस तस्वीर को देख उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अभिनेत्री संगीता बिजलानी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस तस्वीर को सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अभिनेता की यह तस्वीर जिम के अंदर की है। तस्वीर में सलमान खान बिना कमीज के दिखाई दे रहे हैं। वहीं उन्होंने सिर पर कैप पहनी हुई है। तस्वीर में सलमान खान की बॉडी देखते ही बन रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिग्गज अभिनेता ने खास कैप्शन भी लिखा है। सलमान खान ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ये बीइंग ह्यूमन टोपी अच्छी है न…। सोशल मीडिया पर सलमान खान की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
Related Articles

October 18, 2026
1
Nayi Naveli Box Office Collection: यामी गौतम की फिल्म ने दूसरे दिन लगाई छलांग, कमाई में 23% का इजाफा

October 17, 2026
2

