लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी की योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि सरकार उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर रही है। फोन टैपिंग मामले को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर मंगलवार को प्रियंका ने कहा, ‘फोन टैपिंग छोड़िए, सरकार तो मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट तक हैक करा रही है।’ प्रियंका ने सवाल उठाया कि सरकार के पास कोई काम नहीं है क्या? इसके साथ ही प्रियंका ने प्रयागराज में चल रहे महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला। प्रियंका ने कहा, ‘मैंने उत्तर प्रदेश की महिलाओं से कहा था कि अपनी शक्ति को पहचानो। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी समझ गए हैं कि महिला खड़ी हो रही है।’ उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की घोषणाएं 5 सालों से क्यों नहीं कीं? उन्होंने कहा कि आज चुनाव आया है तो ऐसी घोषणाएं क्यों हो रही हैं? प्रियंका ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं कि नरेन्द्र मोदी को देश की महिलाओं के आगे झुकना पड़ा।
Related Articles

May 31, 2026
96
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
12

