लखनऊ । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और उनकी बेटी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। डिंपल यादव और उनकी बेटी ने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है और घर से ही इलाज जारी है। उन्होंने संपर्क में आने वाले लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील की है। यह भी कहा है कि ऐसे लोग आइसोलेसन में रहे। डिप्टी सीएमओ डॉ मिलिंद वर्धन ने भी डिंपल यादव और उनकी बेटी के कोरोना पाजिटिव होने की पुष्टि की है। डॉ मिलिंद वर्धन ने बताया कि बुखार आने पर बेटी का कल टेस्ट हुआ था, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उसके बाद कांटेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर डिम्पल यादव का सैम्पल लिया गया आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्टाफ के सैंपल भी लिए जाएंगे। डिप्टी सीएमओ डॉ वर्धन ने कोरोना मरीजों के नाम सार्वजनिक न किए जाने की अपील की है। यूपी में पिछले 5 दिनों के भीतर 128 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।कोरोना के नित नए मामलों की संख्या में मंगलवार को कमी आई है। राजधानी में मंगलवार को दो मरीज मरीजों में कोरोनावायरस की जांच हुई है। इनमें से एक मरीज आलमबाग तो वहीं दूसरी हजरतगंज निवासी हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मिलिंद वर्धन ने बताया कि आलमबाग निवासी महिला को केजीएमयू में इलाज करवाना था। उससे पहले कोरोना की जांच करवाई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा हजरतगंज निवासी महिला को सर्दी जुकाम की शिकायत थी। कोरोना जांच करवाने पर संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। संपर्क में आए व्यक्तियों की सूची बना कर कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।
Related Articles

May 31, 2026
127
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
13

