नई दिल्ली, एजेंसी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जा रहे हैं। मोदी आज दोपहर काशी पहुंचकर जनता को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मोदी खरियांव में बनास डेयरी संकुल की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा वो हजारों करोड़ों की 22 विकास परियोजनाओं की आधारशिला और उद्घाटन भी करेंगे। पीएम मोदी का 10 दिन बाद ये दूसरा काशी का दौरा है। इससे पहले उन्होंने 13 दिसंबर को वाराणसी में काशी विश्वनाथ कारिडोर प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया था।प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, मोदी खरियांव में स्थित पी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण फूड पार्क में बनास डेयरी की आधारशिला रखेंगे। 30 एकड़ जमीन पर बनने वाले बनास डेयरी प्रतिदिन 5 लाख लीटर दूध को प्रोसेस करेगी। प्रेस रिलीज में कहा गया है कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय किसानों को नए मौके भी मिलेंगे। इसके साथ ही मोदी बनास डेयरी से जुड़े पौने दो लाख दूध उत्पादकों के खातों में लगभग 35 करोड़ रुपये ट्रांसफर भी करेंगे। इसके अलावा पीएम रामनगर के दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ संयंत्र के लिए बायोगैस आधारित बिजली उत्पादन संयंत्र की आधारशिला रखेंगे।मोदी केंद्र सरकार की पंचायती राज की स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश के 20 लाख से ज्यादा निवासियों को डिजिटली घरौनी प्रमाण पत्र भी देंगे। घरौनी प्रमाण पत्र ग्रामीणों का उनके घर या जमीन का मालिकाना दस्तावेज है। सरकार का कहना है कि इसके जरिए जमीन से जुड़े विवादों में कमी आएगी।
Related Articles

May 31, 2026
100
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
12

