एक नए अध्ययन में पाया गया है कि जीवनशैली में गहन हस्तक्षेप से उच्च जोखिम वाले प्रीडायबिटीक व्यक्तियों में डायबिटीज (मधुमेह) को रोकने में मदद मिलती है। अध्ययन का निष्कर्ष ‘डायबिटीज’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।यदि रक्त में ग्लूकोज का स्तर सामान्य से अधिक है, लेकिन डायबिटीज की सीमा तक नहीं पहुंचा है, तो इसे प्रीडायबिटीज कहा जाता है। अध्ययन में विशेष रूप से, उच्च जोखिम वाले प्रीडायबिटीज वाले व्यक्तियों को गहन जीवनशैली हस्तक्षेप से लाभ हुआ। यह अध्ययन जर्मन सेंटर फॉर डायबिटीज रिसर्च (डीजेडडी) द्वारा जर्मनी के 8 केंद्रो पर किया गया था। अध्ययन के अनुसार,अधिक व्यायाम और स्वस्थ खाने की आदत प्रीडायबिटीज वाले लोगों को उनके रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य करने और टाइप 2 मधुमेह से बचाव में मदद करता है। हालांकि, पारंपरिक जीवनशैली हस्तक्षेप (एलआई) से सभी को लाभ नहीं होता है। जर्मनी में विभिन्न अध्ययन स्थलों पर प्रीडायबिटीज वाले कुल 1,105 व्यक्तियों की जांच की गई और इंसुलिन स्राव, इंसुलिन संवेदनशीलता और यकृत वसा सामग्री के आधार पर इन्हें एक उच्च जोखिम या कम जोखिम वाले फेनोटाइप में रखा रखा गया।
Related Articles

October 30, 2026
1
Diwali Cleaning Tips: दिवाली की सफाई में बिना खोले चमकाएं छत का पंखा, पुराने तकिए के कवर से आसान होगा काम

October 29, 2026
4

