हिमांचल प्रदेश। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में शराब तस्कर ने इंटर स्टेट बैरियर दभोटा में तैनात पुलिस कर्मियों को कार से कुचलने की कोशिश की। दरअसल शराब तस्करी की गुप्त सूचना पर जब पुलिस कर्मियों ने आल्टो कार को रोकने का प्रयास किया की, तो कार चालक ने उन पर गाड़ी चढ़ा दी, गनीमत यह रही कि पुलिस कर्मियों ने तुरंत छलांग मार कर जान बचा ली। आरोपी कार चालक घटना को अंजाम देने के बाद भरतगढ़ (पंजाब) की ओर भाग गया, लेकिन कीरतपुर में पंजाब पुलिस ने उसे धर दबोचा। पंजाब पुलिस ने आरोपी की कार से 21 पेटी देशी शराब की बरामद की है। फिलवक्त नालागढ़ पुलिस ने जहां इस संदर्भ में हरियाणा निवासी आरोपी के खिलाफ धारा 307, 353 के तहत हत्या के प्रयास व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं पंजाब पुलिस ने आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज अवैध शराब की खेप सहित गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि आरोपी ड्राइवर के मामले को हिमाचल स्थानांतरण की मांग की जाएगी। आल्टो कार में 21 पेटी देशी शराब बरामद की गई है, जो कि चंडीगढ़ में बिक्री के लिए थी। उधर, पुलिस चौकी दभोटा के मुख्य आरक्षी अमरजीत सिंह ने बयान दर्ज करवाया कि शनिवार सुबह करीब पौने सात बजे जब वह नाकाबंदी ड्यूटी पर पर था, तो उस दौरान यह वाक्या पेश आया।
Related Articles

October 17, 2026
1
Uttarakhand News: रेखा आर्या पर ₹210 करोड़ की संपत्ति जुटाने का आरोप, पति पप्पू गिरधारी बोले- 17 साल तक दिया साथ

October 11, 2026
4

