नई दिल्ली। देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Jio) ने अपने यूजर्स के लिए नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान का नाम हैप्पी न्यू ईयर ऑफर है। इस प्लान में यूजर्स को 300 से ज्यादा दिन की वैधता दी जाएगी। इसके साथ ही प्रीपेड प्लान में हाई-स्पीड डेटा, जियो ऐप्स और फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। जियो इस प्रीपेड प्लान की कीमत 2,545 रुपये है। इसमें आपको 336 दिन की समय सीमा मिलेगी। इस रिचार्ज प्लान में आपको प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा (कुल 504 जीबी डेटा) दिया जाएगा। इसके अलावा आपको प्रीपेड पैक में फ्री कॉलिंग, रोज 100 एसएमएस समेत जियो टीवी, सिनेमा, क्लाउड और सिक्योरिटी की सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगी।
Related Articles

August 25, 2026
4
Piyush Goyal Japan Visit: पीयूष गोयल का चीन पर बड़ा तंज! जैक मा का नाम लिए बिना बोले- भारत में बिजनेसमैन के गायब होने का डर नहीं

August 24, 2026
3

