प्रयागराज । प्रयागराज में पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब वाहन पर पशु लाद रहे तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस गई थी। इस दौरान पशु तस्करों ने पुलिस टीम से हाथापाई की। पशु तस्करों ने मारपीट भी की, जिसमें एक एसआइ जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला गंगापार के सरायइनायत थाना क्षेत्र का है। पुलिस टीम ने एक वाहन व उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अंधेरे का लाभ उठाकर पशु तस्कर फरार हो गए। सरायइनायत थाना क्षेत्र के सोनी गांव में रविवार की रात पुलिस को पशु तस्करी की सूचना मिली। इस पर पुलिस की टीम ने सोनी गांव पहुंचकर छापेमारी की। वहां कुछ लोग पिकअप वाहन में पशुओं को लाद रहे थे। अचानक पुलिस को देख पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस टीम में शामिल हनुमानगंज के चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह से पशु तस्करों ने हाथापाई की। इसी दौरान किसी ने उनके ऊपर डंडे से प्रहार कर दिया। इससे चौकी प्रभारी जख्मी हो गए।
Related Articles

October 17, 2026
1
New Children Public School: नवरात्रि पर न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में सजी रामदरबार की झांकी, बच्चों ने प्रस्तुत किया गरबा-डांडिया

October 17, 2026
1

