नई दिल्ली, एजेंसी। लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया गया है। जर्मनी में पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े आतंकी जसविंदर सिंह मुल्तानी को गिरफ्तार किया है। जसविंदर सिंह ही लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। जसविंदर सिंह दिल्ली और मुंबई में भी आतंकी हमले करने की साजिश रच रहा था। इसी आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि भारत सरकार के अनुरोध पर जर्मनी पुलिस ने जसविंदर सिंह मुल्तानी को गिरफ्तार किया है। जसविंदर सिंह मुल्तानी ‘सिख फॉर जस्टिस’ SFJ से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा था और दिल्ली व मुंबई में आतंकी गतिविधियों की साजिश रच रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, 45 वर्षीय मुल्तानी एसएसजे के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू का करीबी रहा है और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल रहा है।
Related Articles

September 1, 2026
2
CNG-PNG Price Hike: सितंबर की शुरुआत में मुंबई वालों को महंगाई का झटका, CNG-PNG के बढ़े दाम, जानें नया रेट

August 25, 2026
5

