नैनीताल। ओमीक्रान के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड पहुंचने वाले पर्यटकों की भीड़ को लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट हो गया है। क्रिसमस के बाद अब थर्टी फर्स्ट और न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए बड़ी तादाद में पर्यटक नैनीताल समेत उत्तराखंड के पर्यटन स्टलों पर पहुंचेंगे। जिसे देखते हुए हुए उत्तराखंड में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। ऐसे में हिल स्टेशनों पर पहुंचने वाले पर्यटक इस बार रात 12 बजे सार्वजनिक क्षेत्रों में जश्न नहीं मना सकेंगे। एसडीएम प्रतीक जैन ने बताया कि कोविड रोकथाम को लेकर शासन ने रात 11 से सुबह पांच बजे तक रात्रि कफ्र्यू लगाने का आदेश दिया है। इस कारण थर्टी फस्र्ट पर अब पर्यटक अन्य वर्षों की तरह रात 12 बजे मालरोड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जश्न नहीं मना पाएंगे। पर्यटकों को होटल में जश्न मनाने की अनुमति रहेगी, मगर होटल के भीतर भी कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। वहीं, एसएसपी पंकज भट्ट के अनुसार, कोविड गाइडलाइन के अनुपालन को लेकर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की जा रही है। सीओ नैनीताल और टीआइ को पीएम ड्यूटी से भी मुक्त रखा गया है।
Related Articles

October 18, 2026
2
Smart Home Security: घर को सुरक्षित रखने में मददगार हैं स्मार्ट गैजेट्स, जानें डोरबेल से लेकर डिजिटल लॉक तक की खासियत

October 17, 2026
1

