प्रयागराज । प्रयागराज में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला है। मंगलवार के बाद आज बुधवार को भी सुबह रिमझिम बारिश हुई। आसमान में घने बादल छाए हैं और बारिश की संभावना है। ठंडी हवा शरीर को बेध रही है। गलन भरी ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। प्रयागराज में आज मौसम कैसा रहेगा, इसे लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है।पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार को ठंडी हवाओं के बीच अचानक बारिश हुई। इससे गलन भी बढ़ गई और लोग ठिठुरते नजर आए। आज भी सुबह से काले, घने बादल छाए हैं। बादलों के कारण अभी तक सूर्य देव के दर्शन भी लोगों को नहीं हुए। धूप नहीं निकलने से लोग कांप रहे हैं। इसके पहले दिसंबर महीने में 2015 में 1.4 एमएल बारिश हुई थी। 2021 में मंगलवार को शाम साढ़े पांच बजे तक प्रयागराज में 2.8 एमएम बारिश रिकार्ड किया गया।मौसम विभाग के मुताबिक आज का अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।मौसम विज्ञानी डाक्टर शैलेंद्र राय ने बताया कि यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ भू-मध्य सागरीय क्षेत्र में उत्पन्न होने वाला तूफान है। यह भारतीय उप महाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी भागों में अचानक सर्दियों में बारिश लाता है। यह मानसून की बारिश से अलग होती है। आने वाले तूफान या कम दबाव वाले क्षेत्र भू-मध्य सागरीय क्षेत्र, यूरोप के अन्य भागों और अटलांटिक महासागर में उत्पन्न होते हैं।
Related Articles

September 16, 2026
3
Hit And Run Case: लखनऊ में युवती को कार से कुचलने की कोशिश? दोस्त पर गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

September 16, 2026
3

