टाटा ग्रुप की कंपनी टीटीएमएल शेयर पिछले एक साल में अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया और इसमें इधर लगातार 5 दिनों से अपर सर्किट लग रहा है। एक साल में यह स्टॉक 7.90 रुपये से 196.96 रुपये पर पहुंच गया है। यानी अगर इसमें एक साल पहले किसी निवेशक ने एक लाख रुपये लगाया होगा तो उसका एक लाख अब 24 लाख रुपये से अधिक हो गया होगा। टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार, सोमवार , मंगलवार, बुधवार और अब गुरुवार को भी अपर सर्किट लगा है। आज यह स्टॉक 9.35 रुपये प्रति शेयर चढ़कर अपर सर्किट के साथ 196.55 रुपये पर पहुंच गया है। अगर पिछले 5 दिनों की बात करें तो इसने 21.48 फीसद का रिटर्न दिया है। अगर पिछले छह महीने की बात करें तो इस स्टॉक में लगा एक लाख रुपया आज 340000 रुपये से अधिक हो गया है।बता दें जबसे टाटा संस ने कहा कि वह टेलीकॉम कंपनी को रिवाइव करेगी तब से टीटीएमएल के शेयर उड़ान भरने लगे। यह कंपनी छोटे और मध्यम बिजनेस के लिए काम करती है। टाटा संस ने टाटा टेलीसर्विसेस में 28,600 करोड़ रुपए के निवेश को राइट ऑफ कर दिया और कंज्यूमर मोबाइल बिजनेस को इसने भारती एयरटेल को ट्रांसफर कर दिया। हालांकि, एंटरप्राइज सेगमेंट टाटा कम्युनिकेशन के साथ नहीं मिलाया गया।
Related Articles

November 4, 2026
5
Business News: ऑनलाइन कारोबार पर रिलायंस रिटेल का बड़ा दांव, एनालिस्टों ने भी दिखाई हरी झंडी

November 3, 2026
1

