नई दिल्ली । देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर का खतरा बढ़ता जा रहा है। लगभग तीन महीने बाद एक दिन में 20 हजार से अधिक नए मामले पाए गए हैं और सक्रिय मामलों का आंकड़ा भी एक लाख को पार कर गया है। दो दिन में ही 10 हजार से नए मामले बढ़कर 20 हजार को पार कर गए हैं। दिल्ली और मुंबई में कोरोना संक्रमण के माले 48 घंटे में ही दोगुना हो गए हैं। गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र में तेजी से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। ओमिक्रोन की स्थिति भी खराब हो रही है और नए वैरिएंट के कुल 1,534 मामले हो गए हैं। समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 2,716 नए मामले सामने आए जो 21 मई के बाद से एक दिन में आए सर्वाधिक केस हैं। ये मामले एक दिन पहले आए संक्रमण के मामलों से 51 फीसद अधिक हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 25,108 हो गई है। मौजूदा वक्त में राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर बढ़कर 3.64 फीसद हो गई है।
Related Articles

November 6, 2026
0
Maharashtra News: बॉम्बे हाईकोर्ट, BSE और अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में हाई अलर्ट

November 6, 2026
1

