सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का विशेष महत्व होता है। इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मकर संक्रांति का पर्व इस साल खास रहने वाला है। इस साल कुछ विशेष संयोग इस त्योहार का महत्व बढ़ा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि इस साल मकर संक्रांति की शुरुआत रोहिणी नक्षत्र में हो रही है। यह 14 जनवरी की रात 08 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। रोहिणी नक्षत्र को ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस नक्षत्र में दान-धर्म के कार्य और पूजन-पाठ करना शुभ फलदायी होता है। इसके अलावा इस पर्व पर ब्रह्म योग व आनंदादि योग भी बन रहे हैं। शास्त्रों के अनुसार, ब्रह्य योग को शांतिदायक कार्यों को प्रारंभ करने के लिए शुभ माना जाता है। वहीं आनंदादि योग सभी प्रकार की असुविधाओं को दूर करता है। कहते हैं कि इस योग में किए गए कार्यों से हर काम में बाधाएं और चिंता दूर होती है। इसलिए किसी भी काम को शुरू करने के लिए आनंदादि योग बेहद शुभ माना जाता है।
Related Articles

September 1, 2026
1
CNG-PNG Price Hike: सितंबर की शुरुआत में मुंबई वालों को महंगाई का झटका, CNG-PNG के बढ़े दाम, जानें नया रेट

August 25, 2026
5

