लखनऊ । पुनर्विकास योजना में शामिल गोमतीनगर और चारबाग रेलवे स्टेशन व लखनऊ जंक्शन पर यात्रियों को किराए साथ स्टेशन डेवलपमेंट फीस भी देना होगा। वहीं स्टेशन आने वाले प्लेटफार्म टिकट के साथ 10 रुपये विजिटर फीस देना होगा। रेलवे ने स्टेशन डेवलपमेंट फीस तय कर दी है। हालांकि, फीस लेने की तिथि अभी तय नहीं की गयी है। रेलवे बोर्ड ने 31 दिसंबर को सभी जोनल मुख्यालयों को इसका आदेश जारी कर दिया है। स्टेशन डेवलपमेंट फीस यात्रा की श्रेणी के अनुसार ली जाएगी। रेलवे बोर्ड के आदेश के तहत पैसेंजर, मेल एक्सप्रेस व मेमू ट्रेनों की अनारक्षित श्रेणी में सफर करने वालों से 10 रुपये स्टेशन डेवलपमेंट फीस देना होगा। देनी होगी। वहीं स्लीपर क्लास में 25 रुपये और एसी चेयरकार, थर्ड एसी, सेकेंड एसी व फर्स्ट एसी के यात्रियों को 50 रुपये अतिरिक्त देना होगा।
Related Articles

November 5, 2026
4
BD Central Academy: बीडी सेंट्रल एकेडमी में ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान

November 5, 2026
4

