मनाली। बालीवुड अभिनेता एवं सासंद सन्नी दियोल ने मनाली में स्नोफॉल का जमकर लुत्फ लिया। मनाली में बर्फ के बीच मस्ती करते हुए उनके फोटो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं। इसमें एक फोटो दलाश गांव में स्नोफॉल के बीच उनके चाय की चुस्की लेने का है। बता दें कि सन्नी दियोल ने एक काटेज नग्गर के समीप दशाल गांव में लीज पर लिया हुआ है। इसमें उनका आना-जाना लगा रहता है। रविवार को उनके पिता अभिनेता धर्मेंद्र ने उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इसमें सन्नी दियोल हिमपात के बीच चाय पीते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को खूब लाइक्स मिल रहे हैं। हालांकि वह शनिवार को मनाली से चले गए थे।
Related Articles

August 26, 2026
6
Disha Patani Viral Video: दिशा पाटनी ने ‘शीला की जवानी’ पर लगाए ठुमके, ‘आवारापन 2’ की सक्सेस पार्टी में डांस का वीडियो वायरल

August 26, 2026
5

