प्रयागराज । प्रयागराज में यमुनापार के नारीबारी स्थित सुरवल साहनी धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद न होने पर आक्रोशित किसान कलेक्ट्रेट पर धरना देने के लिए मंगलवार दोपहर दर्जनों ट्रैक्टर के साथ रवाना हुए। हालांकि किसानों को सुरवल साहनी गांव के पास ही पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान किसानों और पुलिसकर्मियों में नोकझोंक भी हुई। किसानों ने जबरन रोकने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पाकर एसडीएम बारा समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। समस्या के समाधान के लिए अधिकारी किसानों से बातचीत कर रहे हैं। उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है।नारीबारी के सुरवल साहनी धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद काफी दिनों से नहीं हो रही है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनुज सिंह के नेतृत्व में किसान भी कई दिनों से यहां धरने पर बैठे थे। सोमवार को बैठक कर किसानों ने निर्णय लिया कि मंगलवार को वह बारिश से भीगे हुए धान को ट्रैक्टर पर लादकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और धरना देंगे।मंगलवार दोपहर जैसे ही किसान ट्रैक्टर लेकर वहां से रवाना हुए। हालांकि इसकी सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गई और कुछ ही दूर चलने पर पुलिस ने किसानों को रोक लिया। इसे लेकर किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। किसानों ने आरोप लगाया कि वह शांतिपूर्वक कलेक्ट्रेट पर धरना देने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने जबरन रास्ता रोक लिया।
Related Articles

October 17, 2026
1
New Children Public School: नवरात्रि पर न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में सजी रामदरबार की झांकी, बच्चों ने प्रस्तुत किया गरबा-डांडिया

October 17, 2026
1

