लखनऊ । उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी बेला पर राजनैतिक उथल-पुथल जोरों पर है। योगी आदित्यनाथ सरकार से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य तथा डॉ. धर्म सिंह सैनी के बाद अब दारा सिंह चौहान भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।आजमगढ़ से कद्दावर नेता दारा सिंह चौहान की समाजवादी पार्टी में वापसी हुई है। समाजवादी पार्टी के बाद बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले दारा सिंह चौहान फिर समाजवादी पार्टी के सदस्य बने हैं। रविवार को लखनऊ में उनको समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे दारा सिंह चौहान लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर दारा सिंह चौहान ने कहा कि जब संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की साजिश हो रही थी तब हमने निर्णय लिया कि हम अखिलेश भईया के साथ गरीबों की सरकार बनाएंगे। दारा सिंह चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश मे रोजगार के लिए नौजवान लाठी खा रहे हैं। पूरा प्रदेश भाजपा के शासन से परेशान रहा। हमने भी सरकार में रहने के दौरान पांच साल तक सुधार होने का इंतजार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आरक्षण में छेड़छाड़ की साजिश हुई।पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि पूरा पिछड़ा समाज तो समाजवादी पार्टी के साथ है। भाजपा ने साथ सबका लिया, लेकिन विकास कुछ का किया। भाजपा ने लोगों के साथ ठगने का काम किया। आज किसान तथा नौजवान सभी परेशान हैं। इनसे पिछड़ा, अति पिछड़ा तथा वंचित समाज परेशान है। सभी लोग अखिलेश यादव को बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि 100 में 85 हमारा बाकी 15 में बंटवारा होगा। अखिलेश यादव के नेतृत्व में गरीबों की सरकार बनाएंगे। सभी समाज के लोग अखिलेश यादव के साथ हैं
Related Articles

July 19, 2026
3
Sonam Wangchuk Hunger Strike: वांगचुक को सफदरजंग से शिफ्ट करने की मांग: पत्नी पहुंचीं हाईकोर्ट, X पर बोले- 20 जुलाई होगा ‘आजादी का दूसरा आंदोलन’

May 31, 2026
127

