नई दिल्ली । भारतीय नौसेना की ताकत में चार चांद लगाने वाले स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए ‘गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रायर’ आइएनएस कोच्चि का आज अरब सागर में परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को जानकारी दी कि भारतीय नौसेना ने अरब सागर में रूसी नौसेना के साथ आइएनएस कोच्चि का अभ्यास किया। यह पहली बार है कि भारतीय नौसेना ने स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित मिसाइल विध्वंसक का परीक्षण किया है।रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस अभ्यास ने दोनों नौसेनाओं के बीच सामंजस्य का प्रदर्शन किया गया है और इसमें सामरिक युद्धाभ्यास, क्रॉस-डेक हेलीकॉप्टर संचालन और सीमैनशिप गतिविधियां शामिल हैं।
Related Articles

September 26, 2026
2
Election Commission: मतदाता पंजीकरण अभियान पर नया विवाद, अभिजीत दीपके ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

September 26, 2026
2

