जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने लाभार्थी सम्पर्क अभियान के अंतर्गत रविवार को सम्पर्क किया। उन्होंने रोली तिलक लगाकर उनका अभिवादन किया। मिस्ड काल के माध्यम से सदस्यता दिलाई। नगर दक्षिणी मंडल के ओलन्दगंज सेक्टर के बूथ संख्या 429 के बूथ अध्यक्ष शुभम निषाद की अध्यक्षता में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी भाजपा राकेश त्रिवेदी ने अभियान के तहत रामजतन निषाद, राम प्रसाद निषाद, राजकुमारी देवी, कमला देवी, लोकेश निषाद, अंजली निषाद अन्य लाभाथियों से मुलाकात किया। इस दौरान पत्रकार द्वारा पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जनता में उत्साह का माहौल है। सभी का बिना भेदभाव विकास किया गया है। सबके साथ से सभी का विकास के रास्ते पर चलते हुए सबके प्रयास से सबका विश्वास हासिल करने की ओर हम अग्रसर है। इसी क्रम में पूर्व सांसद डा. कृष्ण प्रताप सिंह ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की नीति पर पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। अयोध्या का उसकी गरिमा और महिमा के अनुसार विकास हो रहा है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव एडवोकेट बच्चा भइया, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अनिल गुप्ता, काशी क्षेत्र के सदस्य इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, जिला महामंत्री किसान मोर्चा इन्द्रसेन सिंह, ब्रह्मेश शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष राजेश कन्नौजिया, अभिषेक श्रीवास्तव, डा. कमलेश निषाद, नगर मंत्री दीपक मिश्रा, प्रदीप तिवारी, श्रीकांत श्रीवास्तव, जौनपुर दक्षिणी पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष शिवकमल मौर्य, संदीप सोनी, पिछड़ा मोर्चा नगर उत्तरी अध्यक्ष तीर्थराज गुप्ता, मोर्चा महामंत्री गणेश मोदनवाल, बूथ अध्यक्ष अश्वनी निषाद, जगदीश मौर्य, राजेश श्रीवास्तव, पन्ना निषाद आदि उपस्थित रहे।
Related Articles

May 31, 2026
116
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
12

