लखनऊ । उत्तर प्रदेश के साथ ही देश में कांग्रेस के बड़े नेता कुंवर आरपीएन सिंह ने मंलगवार को अपनी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। आरपीएन सिंह ने भाजपा में शामिल होने के बाद ट्वीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है। भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय नई दिल्ली में आरपीएन सिंह को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। उत्तर प्रदेश विधानसभा सभा चुनाव के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा तथा भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने आरपीएन सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के साथ सहारनपुर में 30 वर्ष से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शशि मदान तथा कांग्रेस के प्रदेश सचिव नोएडा से विधानसभा चुनाव लड़े राजेन्द्र अवाना भी भाजपा में शामिल हो गए।इस अवसर पर आरपीएन सिंह ने कहा कि मैंने काफी लम्बे समय तक कांग्रेस की हर स्तर पर सेवा की, अपना समय दिया। जनता की सेवा करने के लिए जिस पार्टी में करीब 30 वर्ष तक रहा अब वो पार्टी वैसी नहीं रही जैसी पहले थी, इसी कारण उसको छोड़ कर भाजपा में आया हूं। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान के लिए तत्पर हूं। उन्होंने पीएम मोदी के साथ भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है।उत्तर प्रदेश के साथ ही देश में कांग्रेस के बड़े नेता कुंवर आरपीएन सिंह ने कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। आरपीएन सिंह ने भाजपा में शामिल होने के बाद ट्वीट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए एक नई शुरुआत है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान के लिए तत्पर हूं। उन्होंने पीएम मोदी के साथ भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है।उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा चेहरा और सोमवार को ही कांग्रेस का स्टार प्रचारक की सूची में शामिल पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी उनको उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टिकट भी दे सकती है। जितिन प्रसाद तथा आरपीएन सिंह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा और चर्चित चेहरा माने जाते थे। जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़ने के बाद अब आरपीएन सिंह भी जितिन की तरह ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। केन्द्र की मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रहे कुशीनगर के शाही सैंथवार परिवार के आरपीएन सिंह को कांग्रेस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए 30 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया, लेकिन एक दिन बाद ही उन्होंने पार्टी को छोड़ दिया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने आज नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली। केन्द्र सरकार में आरपीएन सिंह गृह राज्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
Related Articles

May 31, 2026
97
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
12

