प्रयागराज। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव को फिर घेरा। कहा, वह प्रतिदिन यह सोचते हैं कि आज कौन सा झूठ चलेगा। सुबह उठते ही वह एक झूठ फेंक देते हैं। फिर प्रेस वार्ता कर दिनभर कहानियां रचते रहते हैं। झूठ बोलना बंद कर दें नहीं तो बबुआ ही रह जाओगे। अखिलेश ने अपने निवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश को अंधेरे में छोड़कर गए थे। योगी सरकार आई तो शहरों में 24 घंटे बिजली मिलने लगी। ब्लाक स्तर पर 20 घंटे बिजली सप्लाई हो रही है जब कि गांव में 18 घंटे बिजली मिल रही है। यह पिछले पांच साल का रिकार्ड है।सपा मुखिया के पाकिस्तान को लेकर दिए बयान पर भी हमला बोला, कहा कुछ तो इंसानियत दिखाओ। प्रदेश के आप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। यहां के बहुत से वीर सैनिकों ने देश के लिए बलिदान दिया है। 1947, 1965, 1971 और कारगिल का भी वह युद्ध लड़े हैं। आज हम सब सुरक्षित हैं तो उन्हीं सैनिकों की वजह से। दुर्भाग्य है कि आपको पाकिस्तान दिखता है, भारत नहीं दिखता। तुष्टीकरण की हद पार न करें। आप सिर्फ एक वर्ग का वोट हासिल करने के लिए ऐसा कर रहे हैं यह तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है। प्रदेश की 24 करोड़ जनता आप को निश्चित रूप से सबक सिखाएगी। इस चुनाव में साफ हो जाएगा कि आपको जनता किस रूप में देखना चाहती है।
Related Articles

May 31, 2026
99
Lucknow News: बंसल क्लासेस (कोटा) का लखनऊ में भव्य शुभारंभ, बिमला इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक विंग का उद्घाटन

February 5, 2026
12

