लखनऊ । उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ने लगा है और शीर्ष नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। विपक्ष को शिकस्त देने के लिए भाजपा के सभी स्टार प्रचारक और दिग्गज नेता चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मथुरा आ रहे हैं। वह मतदाताओं से मिलेंगे। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ बिजनौर के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री बिजनौर, नजीबाबाद और धामपुर में मतदाता संवाद कार्यक्रम के साथ ही वोटरों से डोर-टू-डोर जनसंपर्क करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार सुबह 11 बजे हेलोकाप्टर से वृंदावन पहुंचेंगे। यहां ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने के बाद मथुरा में श्रीजी बाबा सरस्वती स्कूल में बुद्धजीवी मतदाताओं व प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। बांके बिहारी मंदिर के आसपास बाजार में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट भी मांगेंगे। वह करीब ढाई बजे नोएडा के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मथुरा प्रचार में शामिल हो सकते हैं।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ बिजनौर में चुनाव प्रचार करेंगे। वह सुबह 11 बजे सीएम का हेलीकाप्टर बिजनौर पुलिस लाइन उतरेगा। पहले सीएम पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद काकरान वाटिका में मतदाता संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहीं पास की नई बस्ती में डोर-टू-डोर जनसंपर्क करेंगे। 12.35 पर सीएम नजीबाबाद के रवाना होंगे। 12.50 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर साहू जैन डिग्री कॉलेज के हेलीपैड पर उतरेगा।इसके बाद कान्हा बैंक्वेट हाल में मतदाता संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह सावित्री एन्क्लेव अथवा जालबपुर गूदड़ में जनसम्पर्क करेंगे। 1.55 बजे सीएम धामपुर के लिए उड़ेंगे। 2.15 बजे सीएम धामपुर के केएम इंटर कॉलेज हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद विनायक बैंक्वेट हाल में कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। तीन बजे विद्या मंदिर वाली गली में मतदाताओं से जनसंपर्क करेंगे। 3.25 बजे सीएम वापस लौट जाएंगे। सीएम के आगमन की तैयारियों में स्थानीय प्रशासन जुट गया है। डीएम उमेश मिश्र और एसपी डा धर्मवीर सिंह ने जिला अस्पताल की तैयारियों का जायजा लिया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गुरुवार को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। वह कई संगठनात्मक बैठकें करेंगे और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। वह शुक्रवार दोपहर 01ः00 बजे मोदीनगर के सीकरी महामाया मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 01ः25 बजे एबीएस गार्डन, हापुड़ रोड, मोदीनगर में प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगें। इसके पश्चात मोदीनगर में घर-घर जनसम्पर्क करेंगे।
Related Articles

February 5, 2026
12
Uttar Pradesh: मेरठ में नाले की सफाई के लिए महिला ने दी झूठी कॉल, 10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

November 24, 2025
9

