लखनऊ। आप चोरी और लूट की घटनाओं के बारे में अक्सर पढ़ा, सुना और देखा करते होंगे, लेकिन लखनऊ के कृष्णानगर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे पुलिस की सतर्कता सवालों के घेरे में है। दरअसल चोर ने इस बार पुलिस के घर में ही चोरी कर ली। चोरों ने सिपाही के घर से 25 तोला सोना, तीन किलो चांदी और हजारोें की नकदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी होने पर सिपाही और उसके घर वाले परेशान हो गए। इस घटना से लखनऊ पुलिस भी अब हरकत में आ गई है। सिपाही की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। घटना खुशी विहार की है, जहां चोरों ने सिपाही अजीत सिंह के मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवर समेत लाखों का माल पार कर दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब सिपाही परिवार संग गोंडा ड्यूटी के लिए गए थे। 29 जनवरी को पड़ोसी ने मकान का ताला टूटा देखा तो अजीत को फोन कर सूचना दी। खबर मिलते ही वे परिवार संग वापस लौटे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस व पीड़ित परिवार घर के अंदर गए तो दरवाजे व आलमारी का ताला टूटा मिला। अजीत सिंह ने बताया कि चोरों ने 20 हजार रुपये, 25 तोला सोने के जेवर व करीब तीन किलो चांदी के जेवर और सिक्के उठा ले गए। पुलिस ने अजीत की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल के आसपास के सीसी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल चोरों के बारे में पुलिस को कोई सुराग अभी तक हाथ नहीं लगा है।
Related Articles

November 2, 2026
0
CM Yogi Attack on Akhilesh Yadav: ‘सपा जब भी आई, तबाही मचाई’, मां दुर्गा की पूजा पर बयान देकर अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी, बोले- परेशानी है तो घर में शोक मनाओ

November 2, 2026
1

