लखनऊ । कांग्रेस पार्टी ने विधान सभा चुनाव के लिए बुधवार रात 27 और प्रत्याशी घोषित कर दिए। इनमें 20 नए प्रत्याशी हैं जबकि पूर्व में घोषित किये जा चुके सात उम्मीदवारों को बदला गया है। रायबरेली सीट से पार्टी से जुड़े रहे जिले के प्रतिष्ठित चिकित्सक डा.मनीष सिंह चौहान को टिकट दिया गया है। प्रत्याशियों की सूची में 11 महिलाएं हैं। पार्टी ने लखनऊ पूर्व से पंकज तिवारी की जगह लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। कुर्सी सीट से जमील अहमद के स्थान पर उर्मिला पटेल को मैदान में उतारा है। बाराबंकी सीट से गौरी यादव का टिकट काट कर रूही अरशद को थमाया गया है। भिनगा सीट से वंदना शर्मा की बजाय गजाला चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। पार्टी को भिनगा सीट पर उम्मीदवार इसलिए बदलना पड़ा क्योंकि पूर्व में घोषित प्रत्याशी की उम्र 25 साल से कम पायी गई। उन्होंने टिकट के लिए जो फार्म भरा था, उसमें और उनकी मार्कशीट में दर्ज आयु में अंतर था। सबीहा खातून की जगह अब डा.अमरेंद्र भूषण खलीलाबाद सीट से प्रत्याशी होंगे। पिपराइच सीट से मेनका पांडेय के स्थान पर पार्टी ने अब सुमन चौहान पर भरोसा जताया है। मऊ सीट से मानवेंद्र बहादुर सिंह की बजाय माधवेंद्र सिंह को टिकट दिया गया है। इस तरह पार्टी ने अब तक 344 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं जिनमें 139 महिलाएं हैं।
Related Articles

November 3, 2026
1
Himanta Biswa Sarma on Rahul Gandhi: ‘सोनिया जी राहुल को PM बनाना चाहती थीं, लेकिन…’ हिमंत सरमा का तंज, बोले- मॉक पार्लियामेंट में ही बनेंगे प्रधानमंत्री

November 3, 2026
1

