नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र का आज पांचवां दिन था। संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा में शुक्रवार को तीसरे दिन भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस चर्चा में भाजपा, कांग्रेस समेत विभिन्न दलों के सांसदों ने अपने-अपने विचार रखे। उधर, एआइएमआइएम के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी अपने ऊपर हुए हमले के मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे। राज्यसभा की कार्यवाही सात फरवरी तक के लिए स्थगित हुई। केंद्र सरकार पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद एमएसपी पर समिति की घोषणा करेगी तमिलनाडु के राज्यपाल द्वारा नीट मेडिकल परीक्षा से राज्य को छूट देने वाले विधेयक को वापस करने पर नारेबाजी के बाद कांग्रेस, डीएमके और टीएमसी सदस्यों ने ने राज्यसभा से वाकआउट कियाशिवसेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने शून्यकाल में कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास का मामला उठाने के लिए नोटिस दिया।कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने तमिलनाडु के राज्यपाल द्वारा राज्य को नीट मेडिकल परीक्षा से छूट देने वाले विधेयक को वापस करने पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।- दोनों सदनों में शिक्षा, महिला, बाल, युवा कार्यक्रम और खेल संबंधित स्थायी समिति के प्रतिवेदन पेश किए जाएंगे।- आज सभा पटल पर लोक लेखा समिति के विवरण रखे जाएंगे। संसद के दोनों सदनों में आज के एजेंडे में 190 से ज्यादा गैर प्राइवेट मेंबर बिलों पर चर्चा होगी।
Related Articles

September 15, 2026
2
Rajasthan Civic Elections: CM के प्रभाव वाले इलाके में निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा

September 15, 2026
5

