बरेली । पीलीलभीत के बीसलपुर में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से ही उत्तर प्रदेश का भला होने वाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया कि चुनावी रण में योद्धा की तरह जुटो और जंग जीत लो। नगर के मुहल्ला दुबे स्थित भाजपा कार्यालय पर बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विवेक वर्मा के समर्थन में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन को संबोधित करते हुए जितिन प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह सौभाग्य है कि उसे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जैसे त्यागी, तपस्यी, जनसेवक व देश के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने वाले जनप्रिय नेताओं का नेतृत्व मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार से ही उत्तर प्रदेश का चौमुखी विकास हो पाएगा।उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के मात्र 10 दिन शेष रह गए। इसलिए कार्यकर्ता फूल मालाएं डलवाने की औपचारिकताएं बंद करें। पार्टी प्रत्याशी विवेक वर्मा को रिकार्ड मतों से क्षेत्र से जिताने का लक्ष्य बना लें। इस विधानसभा क्षेत्र में कमल का फूल खिलने से न सिर्फ पार्टी प्रत्याशी की जीत होगी बल्कि योगी मोदी को भी जीत होगी। नए भारत का निर्माण करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि बीसलपुर से उनके पिताजी के जमाने से ही गहरे रिश्ते हैं। उन रिश्तों का कर्ज़ वह नहीं चुका पाए हैं। भाजपा प्रत्याशी के जीतने पर उनके साथ मिलकर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक विकास कार्यों को कराने में सहयोग करेंगे। लोगों के सम्मान के किसी भी तरह की ठेस नहीं पहुंचने देंगे। जनता के विश्वास की कसौटी पर खरा उतरने के लिए भाजपा प्रत्याशी को संदेश दिया। पूर्व मंत्री विनोद तिवारी ने कहा कि भाजपा में इस विधानसभा क्षेत्र से युवा प्रत्याशी को जिताने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं को सौंपी है। जिसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएं। विधायक रामसरन वर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव पार्टी का साथ दिया है। इस चुनाव में भी उनका समर्थन हासिल हो रहा है। भाजपा प्रत्याशी विवेक वर्मा ने कहा कि जनता के सम्मान के लिए बलिदान देना पड़े तो पीछे नहीं हटेंगे। संचालन सुरेंद्र नाथ शुक्ला ने किया।। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अशोक शर्मा, विधानसभा प्रभारी श्याम नारायण शर्मा, प्रमोद कुमार गुप्ता, राम रतन मिश्रा, आलोक नगाइच, मुकेश उपाध्याय, अवनीश त्रिगुणायत, पूर्व पालिका अध्यक्ष छेदा लाल जायसवाल, सचिन जयसवाल, अरविंद जयसवाल, अमर जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा शुक्ला, नगर अध्यक्ष सुमन कश्यप, राम प्रकाश मिश्रा, डॉ रामसेवक शर्मा, डा. सुधीर मिश्रा, शरद पाल सिंह, संजीव अवस्थी, लल्लन वर्मा, आशू मिश्रा, हरिराम कृष्ण गुप्ता आदि मौजूद रहे।भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन: बीसलपुर भाजपा प्रत्याशी विवेक वर्मा के समर्थन में रविवार को प्रदेश सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय पर आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष रामचंद्र लाल कश्यप ने पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की। पूर्व पालिका अध्यक्ष छेदा लाल जायसवाल उनके पुत्र सचिन जायसवाल ने भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया। ब्राह्मण कल्याण समिति के अध्यक्ष आलोक नगायच व मुकेश उपाध्याय ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की। सपा छात्र सभा के यीशु मिश्रा ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की घोषणा की। मंत्री जितिन प्रसाद ने समर्थन देने वाले सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।
Related Articles

September 15, 2026
2
Rajasthan Civic Elections: CM के प्रभाव वाले इलाके में निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा

September 15, 2026
3

