गोरखपुर । विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 22 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूर्वांचल दौरे पर रहेंगे। वह सहजनवां के मुरारी इंटर से अपनी जनसभा की शुरुआत करेंगे। यही से वह जिले के सभी नौ विधानसभा सीटों को साधेंगे।पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव के अनुसार केजरीवाल सुबह 9.30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से सीधे मुरारी इंटर कालेज सहजनवां पहुंचेंगे और सुबह 10 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से जनसभा करने के बाद वह 12 बजे इंडस्ट्रियल एरिया संत कबीर नगर और दोपहर दो बजे बस्ती के रुधौली में जनसभा करेंगे।सभी जनसभाओं में उनके साथ आप के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, उत्तर प्रदेश प्रभारी अनूप पांडेय, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष हरेंद्र यादव, गोरखपुर प्रभारी संतोष दुबे, दिल्ली के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष (महिला मोर्चा) नीलम यादव तथा समीर समेत प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
Related Articles

November 2, 2026
0
CM Yogi Attack on Akhilesh Yadav: ‘सपा जब भी आई, तबाही मचाई’, मां दुर्गा की पूजा पर बयान देकर अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी, बोले- परेशानी है तो घर में शोक मनाओ

November 2, 2026
1

