सीतापुर । पीलभीत में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सभा करने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह का अगला पड़ाव सीतापुर था। गृह मंत्री अमित शाह ने महोली में कृषक इंटर कालेज मैदान पर भाजपा प्रत्याशी शशांक त्रिवेदी के समर्थन में सभा को संबोधित किया। शशांक त्रिवेदी भाजपा के विधायक हैं और लगातार दूसरी बार सदन में जाने के प्रयास में लगे हैं। सीतापुर में 23 फरवरी को मतदान होना है। गृह मंत्री अमित शाह ने यहां पर कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तीन चरण का मतदान हो चुका है। इसमें तो सपा व बसपा के साथ कांग्रेस और अन्य का सूपड़ा साफ है। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने सीतापुर से भाजपा को 2014, 2017 व 2019 में भाजपा को विजय दिलाई। 2022 में जिताकर चौका लगाइये। यह चुनाव प्रदेश के भाग्य बदलने का चुनाव है। उन्होंने कहा प्रदेश के किसानों व युवाओं का चुनाव है। आपका वोट प्रदेश के भविष्य के लिए है। कमल के निशान पर बटन दबाएं। प्रदेश की पहचान बदलने के लिए हम आपसे वोट मांगने आए हैं। गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार के शासन से पहले उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर पूरे देश में तंज कसे जाते थे। बुआ, भतीजे ने सब बर्बाद कर दिया था। योगी ने सभी गुंडों माफिया को खदेड़ दिया। दो हजार करोड़ से अधिक सरकारी संपत्ति को माफिया के कब्जे से योगी सरकार ने खाली कराया है, उस पर गरीबों के आवास बनाए हैं। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, मोदी जी ने हमेशा के लिए कश्मीर को भारत से जोडऩे के लिए धारा 370 को हटाया। अखिलेश बाबू विरोध में खड़े हो गए। अखिलेश बाबू डरा रहे थे। मोदी जी ने धारा 370 व 35-एक को उखाड़कर फेंक दिया। सपा, बसपा के शासन में उत्तर प्रदेश आतंकवाद और दंगों का सेंटर माना जाता था और माफियाओं का कॉरिडोर माना जाता था। सीतापुर में दबंगों और माफियाओं का राज था। आज यहां कोई बाहुबली नहीं है, सिर्फ बजरंगबली हैं।
Related Articles

July 19, 2026
2
Sonam Wangchuk Hunger Strike: वांगचुक को सफदरजंग से शिफ्ट करने की मांग: पत्नी पहुंचीं हाईकोर्ट, X पर बोले- 20 जुलाई होगा ‘आजादी का दूसरा आंदोलन’

May 31, 2026
127

