गाजियाबाद। लायक हुसैन। आप सभी पार्टी पदाधिकारियों/कार्यकर्ताओं और देवतुल्य जनता को सूचित किया जाता है कि कर्नाटक के शिमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की जेहादियों द्वारा नृशंस हत्या के विरोध में माननीय विधायक श्री नंदकिशोर गुर्जर जी के नेतृत्व में कैंडल मार्च एवं दोषियों को फांसी की सज़ा दिलाने के लिए निकाला जाएगा आप सभी भारी संख्या में एकत्र हो। स्थान चुनावी कार्यालय, बलराम नगर, लोनी से हनुमान मंदिर लोनी तिराहा तक कैंडल मार्च एवं हनुमान चालीसा का पाठ आज शाम 6 बजे किया जाएगा, आप सभी बजरंगी हर्षा की दिवंगत आत्मा की शांति और न्याय के लिए भारी संख्या में एकत्र होकर पवित्र आत्मा को शांति प्रदान करें, आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ से प्रकाशित राष्ट्रीय हिंदी दैनिक एक संदेश समाचार पत्र के गाजियाबाद से ब्यूरो चीफ लायक हुसैन से बातचीत करते हुए पंडित ललित शर्मा ने बताया कि इस नृशंस हत्या का वह पुरजोर विरोध करते हैं और उन्हें नमन करते हैं, साथ ही सभी से आग्रह है कि हम सब मिलकर इस नृशंस हत्या का विरोध करें।
Related Articles

September 15, 2026
5
UCC News: एक देश, एक कानून पर बहस तेज, जानिए UCC को लेकर किस पार्टी का क्या रुख

September 15, 2026
3

