लखनऊ । उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। पोलिंग पार्टियों ने मतदान प्रक्रिया को प्रारंभ करने के लिए पहले माक पोलिंग से ईवीएम को परखा। चौथे चरण में चार मंत्रियों सहित 624 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2017 में नौ जिलों की 59 सीटों में से 51 भाजपा गठबंधन के पास थीं। चार पर समाजवादी पार्टी तथा दो-दो पर बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में चौथे चरण के मतदान में बुधवार को धूप तेज होने के साथ ही मतदाता भी जोश में आ गए। नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में 11 बजे तक 22.64 प्रतिशत मतदान हो गया था। पीलीभीत ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। पीलीभीत में चार घंटे में 27.44 प्रतिशत मतदान हो गया था। इसी के साथ लखीमपुर खीरी में भी मतदाता काफी जोश में हैं। यहां भी 26.28 प्रतिशत मतदान हो गया था। हरदोई, लखनऊ तथा रायबरेली में वोटर अभी भी सुस्त हैं। 11 बजे तक पीलीभीत में 27.44, लखीमपुर खीरी में 26.28, सीतापुर में 22.13, हरदोई में 20.13, उन्नाव में 21.36, लखनऊ में 21.24, रायबरेली में 21.24, बांदा में 23.92 तथा फतेहपुर में 22.52 प्रतिशत मतदान हो गया था।
Related Articles

July 19, 2026
2
Sonam Wangchuk Hunger Strike: वांगचुक को सफदरजंग से शिफ्ट करने की मांग: पत्नी पहुंचीं हाईकोर्ट, X पर बोले- 20 जुलाई होगा ‘आजादी का दूसरा आंदोलन’

May 31, 2026
127

