लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पुरोहितों और बुजुर्ग संतों के हित में बड़ा कदम उठाएगी। सरकार प्रदेश में ‘पुरोहित कल्याण बोर्ड’ गठित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में यह भी कहा है कि हम संस्कृत के हर विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति की व्यवस्था करने जा रहे हैं। कथा व्यास शास्त्री शिवाकांत महाराज ने बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पुजारियों, पुरोहितों के हित में उनके सम्मुख यह मांगें रखी थीं। मुख्यमंत्री की ओर से मांगों को स्वीकार करते हुए पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन करने और संस्कृत विद्यालयों के छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा करने पर शिवाकांत महाराज ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए ऐलान किया था कि चुनावी नतीजों के आने के बाद बीजेपी सरकार पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन करेगी। उन्होंने मंच से ऐलान किया कि संस्कृत पढ़ने वाले छात्रों को विशेष छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये छात्र आगे चलकर राष्ट्र और समाज निर्माण में अपना योगदान देंगे। सीएम योगी ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार में खुशहाली व तरक्की के नए अवसर खुले हैं। उच्च व रोजगारपरक शिक्षा से प्रदेश के युवाओं के जीवन मे नव प्रभात लाना डबल इंजन की भाजपा सरकार का लक्ष्य है।
Related Articles

November 2, 2026
0
CM Yogi Attack on Akhilesh Yadav: ‘सपा जब भी आई, तबाही मचाई’, मां दुर्गा की पूजा पर बयान देकर अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी, बोले- परेशानी है तो घर में शोक मनाओ

November 2, 2026
1

